Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»खिलाडियों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना खेल परिषद का मुख्य उद्देश्य-उपायुक्त
    सिरमौर

    खिलाडियों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना खेल परिषद का मुख्य उद्देश्य-उपायुक्त

    By Himachal VartaJuly 4, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा )  सिरमौर जिला में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उददेश्य से नाहन में 7 करोड रूपये की लागत से खेल इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया गया है ताकि जिला के प्रतिभावान खिलाड़ी यहां अभ्यास कर प्रदेश तथा राष्ट्र स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिला सिरमौर तथा हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। यह उद्गार उपायुक्त एंव अध्यक्ष जिला खेल परिषद सिरमौर सुमित खिमटा ने आज उपायुक्त कार्यालय में आयोजित खेल परिषद की बैठक के दौरान व्यक्त किए।
    उन्होंने कहा कि खिलाडियों को आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना जिला खेल परिषद का मुख्य उद्देश्य है जिसके तहत नाहन इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन के 80 तथा टेबल टेनिस में 20 खिलाडी प्रतिदिन अभ्यास कर रहे है।

    उन्होंने बताया कि नाहन में 1 करोड 18 लाख रूपये की लागत से इंडोर शूटिग रेंज का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिसमें शूटिंग गतिविधियां आरम्भ कर दी जाएगी।
    उन्होंने बताया कि नाहन में 3 करोड 3 लाख की लागत से नए स्क्वैश कोर्ट व टेबल टेनिस परिसर का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिसका 45 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के माजरा में 7 करोड 28 लाख रूपये की लागत से हॉकी एस्ट्रोटर्फ लगाई जा रही है जिसका 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के गांव माईना बाग में डॉ. प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम के निर्माण के लिए 1 करोड रूपये की राशि स्वीकृत की गई है जिसका निर्माण कार्य शीघ्र आंरभ कर दिया जाएगा।
    बैठक में नाहन के चम्बा मैदान को विवाह समारोह की बुकिंग फीस 60 हजार रूपये (चार दिन), 7 हजार सफाई फीस तथा 25 हजार रूपये धरोहर राशि निर्धारित की गई। इसके अतिरिक्त इंडोर शूटिंग रेंज में फीस व बुकिंग, शूटिंग रेंज में खेलने आ रहे शतरंज के खिलाड़ियों, जिम शुल्क, इंडोर खेल परिसर की फीस संरचना, लॉकर फीस निर्धारित करने बारे भी विस्तृत चर्चा की गई।
    बैठक में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा ने उपायुक्त का स्वागत किया तथा बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
    इस अवसर पर उप-पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी शाह, अधीशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग वी.के. अग्रवाल, विभिन्न खेल संघों के अध्यक्ष तथा सरकारी व गैर सरकारी सदस्य भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.