कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) आनी:उत्तर भारत की कठिनतम यात्राओं में से एक श्रीखंड महादेव यात्रा पर प्रशासन की अनुमति के बिना निकले एक श्रद्धालु की भीमडवारी में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार श्रद्धालु जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के विपरीत श्रीखंड महादेव यात्रा पर निकला था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल शर्मा पुत्र ठाकुरदास गांव गांव डा.कोटी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है।
इस संबंध में एसडीएम निरमंड मनमोहन शर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा आधिकारिक तौर पर 7 जुलाई से श्रीखंड महादेव यात्रा शुरू होगी। लेकिन इसके बावजूद लोग चोरी छुपे प्रशासन को बिना बताए श्रीखंड महादेव यात्रा पर निकल रहे हैं। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि शव को नीचे लाया जा रहा है, अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है कि श्रद्धालु की मौत किन कारणों से हुई है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
