चंडीगढ़। चंडीगढ़ में किराये के मकानों में रह रहे डाॅक्टरों, नर्स आदि को मकान खाली करने की खबरों का चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि मकान खाली करने की धमकी देने वाले मकान मालिकों पर केस दर्ज किया जायेगा। बता दें कि शहर के अस्पतालों में कोरोना पीड़ित मरीजों का इलाज कर रहे डाक्टरों, नर्सों व पैरा मेडिकल स्टाफ को मकान मालिकों ने मकान खाली करने के लिए कहा था। इसकी शिकायतें मिलते ही मनोज परिदा ने चेतावनी दी है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। प्रशासन ने मकान मालिकों की इस बात को गंभीरता से लिया है। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि कोरोना महामारी में मेडिकल स्टाफ कड़ी मेहनत कर रहा है। मकान मालिकों ने उन्हें घर खाली करने की चेतावनी दी तो उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3