चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने कार सवार दो युवकों से 11.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ खैरी पुलिस थाना में मामला दर्ज कर हवालात में बंद कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की कार को भी कब्जे में ले लिया है।आरोपियों को पुलिस रिमांड हेतु अदालत में पेश करने की कागजी औपचारिकताएं निपटाई जा रही हैं। आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासे के बाद पुलिस ने चिट्टे की खरीद-फरोख्त में शामिल विशाल खन्ना वासी सुरंगानी के खिलाफ भी मामला दर्ज की कर लिया है। फिलहाल अभी तक विशाल खन्ना वासी सुरंगानी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगवाई में चौहडा डैम के समीप सीआईएसएफ बैरियर के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान बनीखेत की ओर से आ रही होंडा सिटी कार को निरीक्षण के लिए रोका गया। कार में सवार बाबर खान वासी गांव नकरोड व अक्षय कुमार वासी सुरंगानी पुलिस टीम को देखकर घबरा गए। पुलिस को कार सवार युवकों की गतिविधियां संदिग्ध दिखने पर संदेह के आधार पर तलाशी दौरान कब्जे से 11.74 ग्राम चिट्टा बरामद किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ खैरी पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। उधर, डीएसपी डलहौजी हेमंत ठाकुर ने दोहराया कि जिला में सक्रिय नशा माफिया की धरपकड़ हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
