Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»त्रुटिहीन, पारदशीर्, निष्पक्ष व सफल चुनाव के लिए प्रशिक्षण शिविर अदा करता है अहम भूमिका -सुमित खिमटा
    सिरमौर

    त्रुटिहीन, पारदशीर्, निष्पक्ष व सफल चुनाव के लिए प्रशिक्षण शिविर अदा करता है अहम भूमिका -सुमित खिमटा

    By Himachal VartaJuly 6, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा )   चुनाव प्रक्रिया को त्रुटिहीन, पारदर्शी, निष्पक्ष व सफल बनाने में प्रशिक्षण अहम भूमिका अदा करता है। यह बात जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए दी ।
    उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षको को कहा कि उन्हें प्रशिक्षण के दौरान अपने संदेहो को दूर करना चाहिए तथा अपने अनुभवों को भी सांझा करना चाहिए ताकि चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों की चुनाव प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए इन अधिकारियों को समय-समय पर विभिन्न निर्वाचन अधिनियमो एवं तकनीकों के विषय में प्रशिक्षित करना अति आवश्यक है। उन्होंने इन अधिकारियों से प्रशिक्षण के दौरान जनप्रतिनिधित्व अधिनियम सहित अन्य नियमों में हुए संशोधनों, मतदान केन्द्रो की स्थापना एवं बदलाव संबंधी पूरी जानकारी प्राप्त करने को कहा ताकि चुनाव प्रक्रिया में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे।

    उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नये मतदाता जोड़ना तथा जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकि है उनका नाम मतदाता सूची से काटना अति आवश्यक है। चुनाव प्रक्रिया में मतदाता सूचियों की शुद्धता की महत्वपूर्ण भूमिका है। मतदाता सूचियों की त्रुटियों को समाप्त करने में यह प्रशिक्षण सहायक सिद्ध होगा।
    उन्होंने स्वीप कार्यक्रमों पर विशेष बल देने के निर्देश देते हुए कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए स्कूल, कॉलेज, आईटीआई तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाए ताकि युवा वर्ग लोकतंत्र में चुनाव के महत्व को समझ सके तथा लोकतंत्र के इस महाकुंभ में जिम्मेवार मतदाता बन कर अपनी अहम भूमिका निभा सकें।
    इस अवसर पर उप-मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश राजेश डोगरा, एसडीएम पांवटा गुनंजीत सिंह चिमा, तहसीलदार निर्वाचन मोहिन्द्र सिंह ने भी उपस्थित अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जानकारी प्रदान की।
    जिला सिरमौर की सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन अधिकारी एवं कर्मचारी इस प्रशिक्षण शिविर में मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.