Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कुल्लू»सुक्खू सरकार मेहरबान हो गयी लूरमा देवी पर अब लूरमा देवी को सरकार की हर योजना का लाभ मिलेगा।
    कुल्लू

    सुक्खू सरकार मेहरबान हो गयी लूरमा देवी पर अब लूरमा देवी को सरकार की हर योजना का लाभ मिलेगा।

    By Himachal VartaJuly 6, 2023
    Facebook WhatsApp

    कुल्लू  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  अपने साथ 11 लावारिस पशुओं को पाल रहीं कुल्लू जिले के आनी की कमांद पंचायत के घढ़ारी गांव की लूरमा देव पर सुक्खू सरकार मेहरबान हो गई है। लूरमा देवी के टूटे-फूटे मकान में लाइट, पानी मुहैया कराने और उनका आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे लूरमा देवी को सरकार की हर योजना का लाभ मिलेगा।गुरुवार को एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने आठ विभागों के विभागाध्यक्षों को लूरमा देवी (73) के लिए हर विभाग में सरकारी योजनाओं को लाभ दिलवाने के निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम ने कहा कि बीडीओ कार्यालय के कर्मचारियों को लूरमा के घर भेजा गया है। जहां उन्होंने ब्लॉक की ओर से सभी योजनाओं का लाभ दिलवाने का खाका तैयार किया है। जल शक्ति और बिजली विभाग को एक दिन के अंदर बिजली और पानी मुहैया करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं।तहसील कल्याण अधिकारी के माध्यम से लूरमा देवी को जल्द पेंशन सुविधा मुहैया करवाने के लिए कहा गया। इससे पूर्व लूरमा देवी के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राशन कार्ड भी बनेगा। उपायुक्त कुल्लू आशुतोश गर्ग ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। बुजुर्ग को प्रशासन की ओर से हर सरकारी योजना का लाभ दिलवाया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.