Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»उद्योगपति भी अपने श्रमिकों की भी चिंता करें, कोई भी श्रमिक भोजन के अभाव में भूखा ना सोये-डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    उद्योगपति भी अपने श्रमिकों की भी चिंता करें, कोई भी श्रमिक भोजन के अभाव में भूखा ना सोये-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaMarch 29, 2020
    Facebook WhatsApp

    डा. बिन्दल ने औद्योगिक क्षेत्र कालाआम का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया
    नाहन। विधायक नाहन एवं प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कर्फ्यू और लॉकडाउन के दौरान गरीब, जरूरतमंद और श्रमिकों को भोजन की व्यवस्था के लिए समाज के प्रमुख लोगों को आगे आने का आह्वान किया है। डा. बिन्दल ने उद्योगपतियों से भी आग्रह किया कि वे अपने उद्योगों के श्रमिकों के खान-पान, स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखें। उन्होंने आग्रह किया कि कफर्यू और लॉकडाउन में राशन और अन्य जरूरी सामान को निशुल्क प्राप्त करने के लिए केवल वे लोग आगे आएं जो पूर्णतः निर्धन और अभावग्रस्त हैं।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में नाहन भाजपा मंडल द्वारा अभावग्रस्त जरूरतमंद लोगों को राशन उपलब्ध करवाने के लिए दानदाताओं और जरूरतमंद लोगों की सूचियां बनाने का कार्य पूर्ण कर राशन पहुंचाना आरम्भ कर दिया गया है। उन्होंने आग्रह किया है कि केवल वे लोग ही निशुल्क राशन प्राप्त करने के लिए केवल गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति ही आगे आएं।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि यद्यपि जयराम ठाकुर सरकार प्रदेश भर में राशन, दूध, सब्जियां, फल, दवाइयां, घरेलु गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुनिश्चित बना रही है, किन्तु संगठन स्तर पर भी हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि निर्धन और जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता की जा सके।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर लगभग 25 हजार दानदाताओं की सूचियां पहुुच चुकी हैं जो एक-एक किट दान मे देंगे। 1 किट में 10 किलो आटा, 5 किलो चावल, 2 किलो दाल, 1 किलो तेल, 1 किलो चीनी व 1 किलो नमक होगा। यह किट हमारे कार्यकर्त केवल उन्हीं को देंगे जिन्हें वे जरूरतमंद समझते हुए सूची बद्ध करेगें।
    डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि मानीनय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आहवान पर भाजपा का कार्यकर्ता संकट के समय समाज के साथ खडा हो गया है। आज सांय 4 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा प्रदेश के 17 जिलाध्यक्षों, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री व संसदीय प्रभारियों से वीडियो कॉनफ्रेंस से वार्ता करके हिमाचल के कार्यों की समीक्षा लेंगे व आगामी निर्देश जारी करेंगे।
    डा. बिन्दल ने कहा-‘‘हमारा देश वर्तमान में विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है। किन्तु हम सौभाग्यशाली हैं देश का नेतृत्व श्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश का नेतृत्व श्री जयराम ठाकुर के हाथों में है। हमें हर सूरत में धैर्य धारण करते हुए कोरोना जैसी महामारी का सामना करना है। हम सब मिलजुलकर समाज का सहयोग करें तो हम इस लड़ाई को जरूर जीत पाएंगे…!’’

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.