कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कुल्लू जिले की मणिकर्ण घाटी के शारणी में घास काट रही एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अब आगामी कार्रवाई की जा रही है।महिला अपने बगीचे में घास काट रही थी कि उसे करंट लग गया। बगीचे में बिजली की मेन लाइन काफी नीचे थी। महिला उसकी चपेट में आ गई। उस दौरान महिला का बेटा और महिला की मां भी साथ ही घास काट रहे थे। सूचना मिलते ही जरी चौकी से पुलिस मौका पर पहुंची। वहीं, पूछताछ में पाया गया कि मृतक महिला की पहचान निर्मला देवी पत्नी राम लाल निवासी गांव शारणी डाकघर जलुग्रा तहसील भुंतर जिला कुल्लू उम्र 41 वर्ष के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है और अब इस मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
