ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) अंब क्षेत्र के भैरा एवं धुसाड़ा गांव से होकर गुजरी रेलवे लाइन पर बीते गुरुवार को दुखद हादसा हो गया। यहां वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक 21 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुशील कुमार, निवासी गांव पनोह, तहसील एवं जिला ऊना के तौर पर हुई। रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार सुशील कुमार, गांव भैरा एवं धुसाड़ा की सीमा पर स्थित एक हलवाई की दुकान में काम करता था। वीरवार को वह धुसाड़ा गांव से होकर गुजरती रेलवे लाइन को पार कर पास ही स्थित अपनी मौसी के घर जा रहा था। इस दौरान पटरी पर तेज रफ्तार में दौड़ती वंदे भारत ट्रेन आ गई। इसकी चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
