Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 18
    Himachal Varta
    Home»देश»जम्मू कश्मीर में मूसलाधार बारिश के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा
    देश

    जम्मू कश्मीर में मूसलाधार बारिश के चलते रोकी गई अमरनाथ यात्रा

    By Himachal VartaJuly 8, 2023
    Facebook WhatsApp

    जम्मू कश्मीर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  देशभर में जमकर बादल बरस रहे है. झमाझम बारिश की वजह से कई जगहों में बाढ़ जैसे हालात हैं. जम्मू कश्मीर में भी मूसलाधार बारिश हो रही है. ऐसे में खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा शनिवार (7 जुलाई) को लगातार दूसरे दिन रोकना पड़ा. कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है. रामबन जिले में 270 किलोमीटर लंबे जम्मू.श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगह भूस्खलन हुए.जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह किसी भी तीर्थयात्री को गुफा की और जाने की अनुमति नहीं दी गई है. एसएसपी रामबन मोहिता शर्मा ने ट्वीट किया कि टनल 3 और टनल 5 को जोड़ने वाली सड़क, जो पंथैयाल सुरंग को बाईपास करती है. वो भारी बारिश की वजह से बह गई है, जिसके परिणामस्वरूप जम्मू.श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थायी रूप से बंद हो गया है. । बारिश और राजमार्ग बंद होने की वजह से तीर्थयात्रियों के किसी भी नए जत्थे को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से पवित्र गुफा के लिए रवाना होने की अनुमति नहीं दी गई. उन्होंने कहा कि घाटी में बालटाल और पहलगाम मार्गों पर लगातार दूसरे दिन यात्रा निलंबित है रात भर हुई बारिश की वजह से पंथयाल, मेहर और रामबन जिले के अन्य स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरे, जिसके चलते श्रीनगर.जम्मू राजमार्ग ब्लॉक हो गया है. इसके साथ ही अनंतनाग के हिलेर रेलवे स्टेशन में पानी भरने के बाद काजीगुंड से बनिहाल रेलवे ट्रैक पर ट्रेन सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.