Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने निर्देश दिये कि नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते राज्य की मण्डियों में आने वाली रबी फसल की पैदावार की खरीद करें सुनिश्चित
    हरियाणा

    हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने निर्देश दिये कि नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते राज्य की मण्डियों में आने वाली रबी फसल की पैदावार की खरीद करें सुनिश्चित

    By Himachal VartaMarch 30, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा है कि नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते राज्य की मण्डियों में आने वाली रबी फसल की पैदावार की खरीद को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और कहा गया है कि आने वाले खरीद सीजन के तहत सभी प्रकार की व्यवस्था कर ली जाएं ताकि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हों।
    सहकारिता मंत्री गत देर सायं यहां हैफेड के अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आने वाली 15 अप्रैल से राज्य में खरीद सीजन की शुरूआत होगी और सीजन के दौरान ढुलाई इत्यादि कार्य में लगे सभी कामगारों के ठहरने की व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाए और उनके खाने-पीने व रहने की भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए ताकि खरीद सीजन के दौरान अन्न की ढुलाई इत्यादि के कार्य में किसी भी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि ढुलाई इत्यादि के कार्य में लगे सभी कामगारों को भंडागार इत्यादि स्थानों में वहीं पर रोका जाए और उनके रहने व भोजन इत्यादि की समस्याओं को तुरंत दूर करते हुए सोशल डिस्टनसिंग को बनाए रखा जाए।
    बैठक के दौरान डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि वीटा के बूथों पर हैफेड के उत्पादों को बिक्री के लिए रखा जा रहा है ताकि राज्य के लोग लॉकडाउन के दौरान इन उत्पादों को इन बूथों के माध्यम से ले सकें। इसी प्रकार, राज्य में लॉकडाउन के दौरान किसी भी प्रकार से आटा और सरसों के तेल की सप्लाई को रूकने नहीं दिया जाएगा और किसी भी प्रकार से कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खाद्य सामग्री का उचित भंडार रखें ताकि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हों।
    उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान किसी भी व्यक्ति को घबराने की आवश्यकता नहीं हैं, क्योंकि सरकार ने सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की हैं और किसी भी प्रकार से कोई कमी नहीं होगी। डॉ. बनवारी लाल ने राज्य के लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग सोशल डिस्टेंसिग को बनाए रखें क्योंकि हम भारतवासियों ने इस संक्रमण के चक्र को तोडना है। बैठक में हैफेड के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.