Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सिरमौर जिलावासियों से की अपील
    सिरमौर

    उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने सिरमौर जिलावासियों से की अपील

    By Himachal VartaJuly 10, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):-उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि पूरे प्रदेश में पिछले तीन दिनों से लगातार जारी भारी वर्षा के कारण सड़क, पुल, पेयजल, बिजली तथा अन्य आवश्यक जन सुविधाओं और जन सेवाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु भारी बारिश के कारण हुए नुकसान की स्वयं समीक्षा कर रहे हैं और अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास के लिए मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
    उद्योग मंत्री ने कहा कि सिरमौर जिला में भी भारी बारिश के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। जिला में सड़क, पेयजल, बिजली सेवाओं को मुख्यतः नुकसान पहुंचा है और कई अन्य जनसुविधायें भी प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन जन सेवाओं को बहाल करने के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला के लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है और आपदा की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है।
    उन्होंने कहा कि वह स्वयं जिला प्रशासन के साथ सिरमौर जिला में बारिश के कारण हुए नुकसान की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत प्रदान किया जाये और जनसेवाओं को शीघ्र बहाल किया जाये।
    उद्योग मंत्री ने जिला के लोगों से आग्रह किया कि आपदा की इस घड़ी में सभी सहयोग करें। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं, नगर निकायों और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से किसी क्षेत्र में बरसात के कारण होने वाली आपदा के समय एकजुट होकर इसका सामना करने के लिए कहा।
    उद्योग मंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि अनावश्यक यात्रा न करें और नदी, नालों तथा खडडों से दूर रहें । उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण नदी और नाले उफान पर हैं सड़कों में भू-स्खलन हो रहा है। उन्होंने लोगों से संभावित भूस्खलन वाले क्षेत्र और सड़कों के किनारे अपने वाहनों को खड़ा न करने का आग्रह भी किया है।
    हर्षवर्धन चौहान कहा कि भारी वर्षा के दृष्टिगत सभी जिला वासी किसी भी प्रकार की तत्काल सहायता तथा बचाव एवं राहत कार्यों के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी हैल्प लाईन नम्बर पर संपर्क करें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.