उद्योग बंद होने से प्रतिदिन हो रहा करोड़ों का नुक्सान नाहन ,( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश जमकर अपना कहर बरपा रही है। भारी बारिश होने से जगह-जगह भूस्खलन का सिलसिला जारी है जिससे कि सभी मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़े हुए हैं। भारी बारिश के चलते कई उद्योगपतियों को भी काफी नुक्सान हो रहा हैऔद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में अधिकांश लघु और मझौले उद्योगों ने बिजली बहाल होने तक कामगारों को अवकाश दे दिया है। सिरमौर जिले में भारी बारिश के कारण औद्योगिक उत्पादन प्रभावित हुआ है। आर्थिक रूप से कमजोर उद्योगों में उत्पादन ठप होकर रह गया। मैनथापल, ओगली, मोगीनंद, ढाकावाला आदि क्षेत्रों में फार्मा उद्योग हैं।इसके साथ-साथ होम एप्लांसेज, नॉन वूवेन, कांच उद्योग, कास्मेटिक के दो दर्जन के करीब छोटे-बड़े उद्योग चल रहे हैं। इन उद्योगों में तीन दिन से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई है। कालाअंब क्षेत्र खैरी, जोहड़ों, भंडारीवाला, मीरपुर कोटला, नागल सकैती, खाराखारी आदि क्षेत्रों में बिजली गुल होने से उद्यमी परेशान हैं।लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष संजय सिंगला, मनोज गर्ग, रमेश गोयल और निखिल आदि ने बताया कि बारिश से उद्योग जगत को करोड़ों का नुक्सान पहुंचा है। उद्योग बंद होने से देश की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन नालागढ़ के ट्रक खड़े हो गए हैं। यहां से 4000 ट्रक प्रति दिन बाहरी राज्यों के लिए रवाना होते थे लेकिन मौसम की वजह से अब खड़े हैं।ट्रक यूनियन को रोजाना एक करोड़ रुपए का घाटा हो रहा है।राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंड़वाला, चरनिया के पुल टूटने और बद्दी के पुल से बड़े वाहनों पर रोक लगने से यहां से पिंजौर की ओर कोई भी ट्रक नहीं जा रहा। नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर दभोटा के समीप पुल में दरारें आने से वह भी बंद है।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17
