किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला प्रशासन ने भावा वैली के कारा क्षेत्र में फंसे 18 ट्रैकरों सहित 46 लोगों को सुरक्षित बचाया है। उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने बुधवार को बताया कि जिला किन्नौर के भावा वैली के कारा क्षेत्र में लगभग 28 लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस, एनडीआरएफ, आईटीबीपी व होमगार्ड के बचाव दलों को मौके पर भेजा गया।कारा में 28 लोग मवेशियों सहित फंसे हुए थे। इनमें से आठ व्यक्ति ज्यूरी प्रजनन केंद्र, चार कक्ष स्थल फाॅर्म, तीन नाथपा निवासी और 10 भावा घाटी के निवासी हैं। सभी को सुरक्षित मूलिंग गांव पहुंचाया गया है। तीन व्यक्ति कारा में मवेशियों की देखरेख के लिए रुके हैं जिन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा दी गई है। इसके अतिरिक्त इंडियाहाइक्स की ट्रैकर टीम के 18 सदस्यों को भी मूलिंग से काफनू बेस में सुरक्षित पहुंचाया जा चुका है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
