नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर स्थित बहराल बैरियर के समीप एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। हादसे के वक्त ट्रक में करीब 25 से 30 कांवड़ियां सवार थे। जोकि बाल बाल बच गए है।जानकारी के अनुसार, यमुनानगर का एक ट्रक कांवड़ियों को लेकर वापस हरिद्वार से यमुनानगर की तरफ जा रहा था। इस दौरान जैसे ही ट्रक हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर स्थित बहराल बैरियर के समीप पंहुचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।वहीं घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक में सवार सभी कांवड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
