नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के मिनस-विकास नगर-कोटी मार्ग पर भूस्खलन के दौरान एक गाड़ी पर पत्थर गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बता दें कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग-707 जगह जगह अवरुद्ध होने पर सिरमौर व जुब्बल वासियों ने वाया मिनस कुंवानु विकास नगर मार्ग का विकल्प चुना हैं, लेकिन यह मार्ग भी सफर के लिए महफूज नहीं हैं। मार्ग में जगह-जगह पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। मंगलवार को इसी मार्ग पर पहाड़ से गिरे पत्थरों ने तीन लोगों की जान ले ली। मंगलवार सुबह 11 बजे मिनस-कुंवानु कोटी रोड पर तुनिया के समीप बोलेरो कैंपर पर पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर आ गिरा। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई , जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है हादसे के वक्त वाहन में कुल छह व्यक्ति सवार थे। यह वाहन गांव कोटा डीमऊ से टमाटर तथा सवारियां लेकर सब्जी मंडी विकास नगर जा रहा था। मृतकों की पहचान कल सिंह पुत्र मदन सिंह (60) निवासी कोठा तारली, राधा देवी (35) पत्नी मुकेश निवासी कोटा डिमोऊ, किशन सिंह (50) पुत्र हरिया निवासी कोटा डिमऊ के रूप में हुई है, जबकि घायलों में चालक गजेंद्र सिंह (45) पुत्र कृपाराम, मुकेश (45) पुत्र माधव राम व संतराम चौहान (60) पुत्र सुनो सिंह निवासी कोटा डीमऊ थाना शामिल हैं। थाना प्रभारी कालसी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत तथा तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
