मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मंडी जिले के सुंदरनगर के बीएसएल पुलिस थाना के तहत कटेरू क्षेत्र में भलाना खूड़ी नाला के पास गुरुवार देर रात एक बोलेरो (एचपी31/8349) गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी वाहन सवारों को कड़ी मशक्कत के बाद सड़क तक पहुंचाया, जहां से उन्हें सुंदरनगर तथा नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए ले जाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी दिनेश कुमार तथा तहसीलदार सुंदरनगर वेद प्रकाश भी रवाना हो गए। उन्होंने वहां पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। हालांकि रात को अंधेरा अधिक होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सभी वाहन सवार देव कमरूनाग के दर्शन के लिए गए हुए थे। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हुआ।
हादसे में घायल हुए लोगों की शिनाख्त संजीव कुमार (38) पुत्र केशव दत निवासी पंजराह तहसील सुंदरनगर, किरपा राम(38) पुत्र मजरू राम निवासी पौडाकोठी तहसील सुन्दरनगर, कमल कुमार (22) पुत्र तुला राम गांव डोलाधार तथा चालक अनिल दत्त(52) पुत्र रुप चन्द निवासी गांव कोलथी के रूप में हुई है। जबकि मृतकों की शिनाख्त लाला राम (50) पुत्र गंगू राम निवासी डोलधार तहसील सुन्दरनगर, रूप लाल(55) पुत्र परस राम निवासी गांव डोलधार तहसील सुन्दरनगर, सुनिल कुमार(35) पुत्र बेशर राम गांव पंजराह गलू तहसील सुन्दरनगर,गोबिन्द राम (60) रघुराम निवासी डोलधार तहसील सुन्दरनगर और मोहण(55) पुत्र किरपा राम निवासी कुशला डाकघर घीड़ी तहसील सुन्दरनगर के रूप में हुई है।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Tuesday, October 6
