कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला कुल्लू की लग वैली के कालंग-शालंग में बादल फटने की आशंका है, जिससे सरवरी नदी में भारी उफान आ गया है। यहाँ दो घर बहने की भी सूचना है।नदी में आई बाढ़ से सरवरी बाजार में जहां अफरा-तफरी है, वहीं प्रशासन ने सरवरी बाजार को खाली करना शुरू कर दिया है। यही नहीं, गड़सा के राउली में भी बादल फटने से कई मकानों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। यहां फिर से शुरू हुई बारिश से अब कुल्लू वासी सहम उठे हैं। लगातार बारिश से हो रहे नुकसान के चलते लोगों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने कहा कि सुबह लगभग सात बजे लगवैली के समालंग में बादल फटने की सूचना मिली थी। सरवरी खड्ड का पानी जरूर बढ़ा है, लेकिन खतरे वाली बात नहीं है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
