लाहौल-स्पीति ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला लाहौल-स्पीति की स्पीति घाटी में खुलासका गांव के साथ लगते नाले में जलस्तर बढ़ जाने के कारण भारी तबाही हुई है। बता दें कि शुक्रवार शाम को नाले का जलस्तर अचानक बढ़ जाने के कारण 7 घरों को भारी नुक्सान पहुंचा है। नाले का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। एडीसी राहुल जैन ने मौके का दौरा कर सभी घरों के 43 सदस्यों को सुरक्षित निकालने का कार्य करवाया। इसके बाद सभी को पंचायत घर में शिफ्ट किया गया। इस आपदा के कारण पूरे गांव में काफी नुक्सान हुआ है। लोगों के खेत पूरी तरह मलबे से भर चुके हैं। राहुल जैन ने बताया कि नाले का जलस्तर बढ़ने से काजा-लोसर मार्ग बाधित हुआ था लेकिन अब रास्ता बहाल कर दिया है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
