नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- 10 व 11 जुलाई को कोर्ट अवकाश के सभी केसों की 12 अगस्त को होगी सुनवाई हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा 10 व 11 जुलाई को प्रदेश में हुई भारी बारिश के चलते पूरे प्रदेश के सभी न्यायालयों में अवकाश घोषित कर दिया था। साथ ही हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने प्रत्येक जिला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश को इन 2 दिनों के अवकाश को अन्य किसी अवकाश को वर्किंग डे निर्धारित करने के निर्देश दिए थे।जिस पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला सिरमौर आरके चौधरी ने 12 अगस्त को जिला सिरमौर के सभी कोर्ट खोलने के आदेश दिए हैं। 10 व 11 जुलाई को निर्धारित सभी केसों की सुनवाई अब 12 अगस्त को होगी।नाहन में जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरके चौधरी ने बताया कि जिला सिरमौर के सभी कोर्ट 12 अगस्त को खुले रहेंगे। इसकी जानकारी बार एसोसिएशन तथा प्रदेश उच्च न्यायालय को भेज दी गई है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
