सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पंचकूला से बद्दी की ओर स्पिनिंग मिल्स में आ रही कंपनी की बस बरोटीवाला के निकट मंधाला में पलट गई, जिसमें ड्राइवर समेत 19 लोग घायल हो गए। हादसे में 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें चंडीगढ़ के अस्पताल में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचकूला से बद्दी की एक धागा कंपनी की बस सुबह करीब साढ़े 6 बजे महिला कर्मचारियों को लेकर आ रही थी। जैसे ही यह बस मंधाला पंचायत घर के सामने पहुंची तो अनियंत्रित होकर साथ लगती ढलान में गिर गई।इस हादसे मे 15 महिला कर्मचारी आंशिक रूप से घायल हो गईं, जिन्हें ईएसआई काठा बद्दी में लाया गया जबकि 3 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुईं, उन्हें तुरंत अन्य अस्पताल में रैफर कर दिया गया। रविवार होने के चलते इस 35 सीटर बस आज सिर्फ 17-18 ही कर्मचारी थे जबकि रोजाना बस में 35 कर्मचारी होते थे। थाना प्रभारी बरोटीवाला श्याम लाल ने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को संबधित अस्पतालों में भेजा गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस का स्टेयरिंग लॉक होने से हादसा हुआ पर फिर भी हम बारीकी से जांच कर रहे हैं।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
