नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन मानों ठहर सा गया है। खासकर यदि किसानों की बात करते हैं तो किसानों की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। आलम यह है कि जिला सिरमौर की गिरिपार क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के अधिकतर सड़क मार्ग पिछले करीब 2 सप्ताह से बंद पड़े हुए हैं। मजेदार बात तो यह है कि शिलाई निर्वाचन क्षेत्र की करीब 2 दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतें ऐसी है , जिन पंचायतों में इन दिनों टमाटर का सीजन चरम पर है , लेकिन इन इलाकों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। शिलाई निर्वाचन क्षेत्र के विधायक व वर्तमान में उद्योग एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान केवल मात्र एक दिन के लिए राजबन तक सड़क का निरीक्षण करने तो आए , लेकिन उसके बाद मुड़कर वापस नहीं देखा। मंत्री महोदय कहते हैं कि जल्दी ही सड़क बहाल हो जाएगी , लेकिन बहाल होना तो दूर ग्रामीण इलाकों की सड़कें बदहाल होती नजर आ रही है। यदि शिलाई निर्वाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत रास्त , हलां , नाया पंजोड़ , कोटीबोंच , कोटपाब , टटियाना , कुहट , बकरास , क्यारी गुंडाह और काँटी मशवा आदि पंचायतों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह बंद पड़ी है। शिलाई क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक पंचायतों के दर्जनों गांव सड़क मार्ग से टूट चुके है। इन दिनों में टमाटर चरम पर है।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Wednesday, June 17
