सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बारिश के बाद खराब हो रही फसलों के कारण सब्जियों व फलों के दाम काफी बढ़ गए हैं। अच्छा टमाटर जहां शतक लगाकर आगे बढ़ चुका है वहीं अब सेब इससे कहीं आगे निकलने की तैयारी में है। सोमवार को नेरवा चौपाल से सेब लेकर पहुंचे बागवान का सेब 4000 रुपए प्रति पेटी बिका। इसके अलावा अब शिमला मिर्च भी शतक लगाने के लिए लगातार ऊंचाई छू रही है। सोमवार को शिमला मिर्च 90 रुपए किलो तक बिकी। देश भर में सब्जियों की शॉर्टेज होने के कारण डिमांड लगातार बढ़ रही है, जिससे अब सब्जियों के दाम रिकार्ड स्तर पर पहुंच रहे हैं। फलों ने भी नया रिकार्ड कायम करना शुरू कर दिया है। सोलन सब्जी मंडी की बात करें तो यहां सब्जियों और सेब की खरीददारी के लिए देशभर से लदानी पहुंचे हुए हैं। इसी कारण यहां फसलों के दाम अन्य मंडियों से अच्छे मिल रहे हैं।बारिश के बाद टमाटर फट रहा है और सड़कर दागी हो रहा है, जिससे खराब टमाटर भी मंडी में पहुंच रहा है। सोमवार को अच्छे टमाटर के दाम 2700 रुपए प्रति क्रेट तक रहे, लेकिन बारिश से फट चुका टमाटर 300 से 500 रुपए में भी मुश्किल से क्रेट बिक पाया। इसके कारण टमाटर उत्पादकों को अब भारी घाटा झेलना पड़ रहा है। रोजाना हो रही बारिश के कारण टमाटर में सडऩ रोग और फटने की समस्या बढ़ती ही जा रही है। इसके कारण खेतों में खड़ी फसल समाप्त हो रही है। इसके अलावा शिमला मिर्च के दामों में भी उछाल देखा गया।
Breakng
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
Monday, October 5
