नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :– श्री रेणुका जी- हरिपुरधार मार्ग धनोई पुल के समीप पहाड़ी खिसकने के कारण यातायात के लिए बाधित हो गया है। पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा सड़क पर आकर गिरा है जिससे मार्ग पूरी तरह से यातायात के लिए बंद हो गया है। हालांकि यहां जाम में फंसे लोगों द्वारा सूचित करने के बाद लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन मौके के लिए भेज दिए और सड़क बाहरी का कार्य भी शुरू कर दिया है। लगातार हो रही बारिश परेशानी का सबब बनी हुई है और जगह-जगह पर पहाड़िया दरकने का क्रम जारी है मौसम विभाग द्वारा आज सिरमौर जिला के लिए अलर्ट जारी किया गया है ऐसे में प्रशासन द्वारा लोगों से लगातार अलर्ट रहने की अपील की जा रही है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
