चंडीगढ़। हरियाणा उर्दू अकादमी के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन ‘हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड’ में देने का निर्णय लिया है। यह राशि मार्च, 2020 के वेतन में से जमा कराई जाएगी।
अकादमी के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उर्दू अकादमी के निदेशक एवं उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्र त्रिखा ने प्रदेश के सभी ऐसे साहित्यकारों/अदीबों से भी अपील की है कि जो आर्थिक रूप में समृद्ध हैं, वे भी उपरोक्त कोष में अपनी सामर्थ्य के अनुसार योगदान डालें अथवा उक्त ‘फंड’ के नाम अपना ‘क्रॉस्ड चैक या ड्राफ्ट’ भेजें ताकि अदबी वर्ग की ओर से भी इस आपदा में अपना वित्तीय योगदान दर्ज कराया जा सके।
प्रवक्ता ने बताया कि सभी समृद्ध अदीबों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी सामथ्र्य के अनुसार राशि रिलीफ़ फंड, स्टेट बैंक आफ इंडिया के खाता नम्बर 39234755902, आई.एफ.एस.सी कोड- SBIN0001509, सेक्टर-10, पंचकूला में जमा कर सकते हैं और यदि संभव हो तो इस बारे अकादमी को भी सूचना दें, ताकि अकादमी उनके प्रति कृतज्ञता का भाव दर्शा सके।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18