अभी तक 150 प्रसाधन किट उपलब्ध करवा चुकी है होटल एसोसिएशन सिरमौर
नाहन। होटल एसोसिएशन सिरमौर की ओर से आज वीआईपी रिसोर्ट पौंटा साहिब ने पौंटा साहिब क्वारंटाइन केंद्र में रखे लोगों के लिए 50 प्रसाधन किट उपलब्ध करवाई।
उपायुक्त सिरमौर डॉ आरके परुथी ने होटल एसोसिएशन सिरमौर का प्रसाधन किट उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा की प्रदेश में चल रही महामारी के इस दौर में एसोसिएशन द्वारा यह सहयोग सराहनीय हैं तथा होटल एसोसिएशन से प्रेरणा लेते हुए और लोगों को भी मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की इस महामारी के शीघ्र नियंत्रण के लिए हम सभी को अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करना चाहिए।
इस प्रसाधन किट में रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली सभी जरूरी वस्तुएं जैसे टूथपेस्ट, टूथब्रश, बालों में लगाने वाला तेल, शैम्पू, नहाने का साबुन, चप्पल, कंघी व क्रीम इत्यादी हैं।
Breakng
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
Friday, June 19