Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला में सभी बैंक, एटीएम एवं बैंकिंग करेस्पोंडेंट्स/कस्टमर सर्विस पॉइंट रोज शाम चार बजे तक रहेंगे खुले – डॉ परुथी
    हिमाचल प्रदेश

    जिला में सभी बैंक, एटीएम एवं बैंकिंग करेस्पोंडेंट्स/कस्टमर सर्विस पॉइंट रोज शाम चार बजे तक रहेंगे खुले – डॉ परुथी

    By Himachal VartaApril 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    लेन-देन व जनता के लिए अन्य बैंकिंग कार्य का समय प्रातः 10ः30 से दोपहर 01ः30 बजे तक
    नाहन। कर्फ्यू के दौरान लोगों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन सिरमौर ने निर्णय लिया है की अब जिला में सभी बैंक, एटीएम एवं बैंकिंग करेस्पोंडेंट्स/कस्टमर सर्विस पॉइंट रोज शाम चार बजे तक खुले रहेंगे। हालाँकि, पैसों का लेन-देन व जनता के लिए अन्य बैंकिंग कार्य का समय केवल कर्फ्यू में छूट की अवधि तक सीमित रहेगा जोकि प्रातः 10ः30 से दोपहर 01ः30 बजे तक है।
    उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने बताया की गरीब और कमजोर लोगों की आजीविका सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा प्रधान मंत्री गरीब कल्याण योजना शुरू की गई है, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों को बैंक शाखाओं और बैंकिंग संवाददाताओं के माध्यम से पैसे निकालने की आवश्यकता होगी। इसी दिशा में सभी बैंक, एटीएम एवं बैंकिंग करेस्पोंडेंट्स/कस्टमर सर्विस पॉइंट को आगामी आदेशों तक कर्फ्यू में ढील दी गयी है ताकि लोगो को पैसे निकालने में कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा की बैंकिंग करेस्पोंडेंट्स/कस्टमर सर्विस पॉइंट द्वारा सभी सुविधाएं लोगों को उनके घरद्वार पर उपलब्ध करवाई जाएँगी।
    डॉ परुथी ने बताया की बैंक के सभी अधिकारीयों और कर्मचारियों को उनके संबंधित अधिकारी द्वारा जारी किए गए पहचान पत्र साथ रखने होंगे तथा सभी बैंक शाखाएं शाम चार बजे तक खुली रहेंगी। एटीएम के नकद प्रबंधन और रखरखाव वाली एजेंसियों को भी कर्फ्यू में छूट रहेगी। सभी बैंक सोशल डिस्टेंसिंग, स्वच्छता सुविधाओं के साथ-साथ भारत सरकार व हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए अन्य निर्देशों का पालन भी करेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.