Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»रक्षा मंत्री राजनाथ बोले पाक से वार्ता सिर्फ पीओके पर ही
    हरियाणा

    रक्षा मंत्री राजनाथ बोले पाक से वार्ता सिर्फ पीओके पर ही

    By Himachal VartaAugust 19, 2019
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अब पाकिस्तान से यदि बातचीत होगी तो केवल पाक अधिकृत कश्मीर के विषय पर होगी।
    यह बात आज पंचकूला जिले के कालका में रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अगुवाई में 90 विधानसभाओं में जाने वाली जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करने के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से यदि बातचीत होगी तो तभी होगी जब तक पाकिस्तान आंतकवाद को संरक्षण देना बंद नहीं करता।
    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत को अस्थिर करना चाहता है, परंतु हम भारत माता का मस्तिष्क झुकने नहीं देगें। उन्होंने कहा कि यदि भारत-पाकिस्तान के बीच कोई बातचीत होगी तो केवल आंतकवाद और पाक अधिकृत कश्मीर पर होगी। उन्होंने कहा कि पुलवामा घटना का जबाव देश के 56 इंच का सीना रखने प्रधानमंत्री ने दिया और हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगें।
    उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के एक ब्यान का हवाला देते हुए कहा कि इमरान ने कहा था कि भारत बालाकोट में की गई एयर-स्ट्राईक से बडी स्ट्राईक करने का सोच रहा है, इससे साफ हो गया कि बालाकोट में भारत ने एक प्रबल स्ट्राईक की थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष राफेल को लेकर हल्ला मचा रहा था लेकिन उन्होंने राफेल को लेने का काम नहीं किया और अब जल्द ही राफेल देश की सेना में होगा और हमें बालाकोट जैसे स्ट्राइक के लिए अपने वीरों को भेजना नहीं पडेगा।
    श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए को समाप्त कर दिया और कुछ लोग कहते थे कि अगर इस धारा को छुआ तो दंगे हो जाएंगें। उन्होंने कहा कि भाजपा दंगों के लिए राजनीति नहीं करती बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि हिन्दु-मुस्लिम-सिख-ईसाई सब भाई-भाई है। उन्होंने कहा कि (प्राण जाई पर वचन न जाई) अर्थात हमने कहा था कि अनुच्छेद 370 व 35ए को समाप्त करने के लिए कहा था और जम्मू एवं कश्मीर व लदाख को यूटी बना दिया।
    उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर को लेकर पडौसी देश पाकिस्तान का हाजमा खराब हो रहा है ओर वह रह रहकर अमेरिका जैसी शक्तियों के पास जा रहा है लेकिन अमेरिका ने पाकिस्तान से कहा दिया कि हटो- यहां आने की जरूरत नहीं हैं- भारत के साथ बातचीत करों।
    उन्होंने हरियाणा के वीरों की माताओं को नमन करते हुए कहा कि हरियाणा वीरों की धरती हैं वे हरियाणा के वीरों की माताओं को शीश झुकाकर अभिनंदन करते है।
    इसके उपरांत उन्होंने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अगुवाई में 90 विधानसभाओं में जाने वाली जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ किया।
    इससे पहले, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.