नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज संजय सिंह कृषि विभाग सिरमौर के उप निदेशक राजेन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरमौर जिला सहित शिलाई क्षेत्र में समुचित मात्रा में चालू खरीफ-2023 सीजन के दौरान समुचित मात्रा में कृषि बीज और कीटनाशक दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि शिलाई क्षेत्र में स्थानीय किसानों की मांग के अनुरूप समय-समय पर बीज और कीटनाशक दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। कृषि उप निदेशक ने कहा कि वर्तमान खरीफ-2023 सीजन के अन्तर्गत शिलाई क्षेत्र में 150 किलो मक्का बीज, 12 क्विंटल मोटे अनाज, 40 किलो सोयाबीन, 10 क्विंटल मटर बीज, 5 किलो टमाटर बीज, 5 किलो मूली बीज, 40 लीटर सूंडी खत्म करने की दवाई अनुदान दरों पर उपलब्ध करवाई गई हैं।उन्होंने कहा कि शिलाई में समुचित संख्या में कृषि यंत्र भी किसानों को प्रदान किये गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 810 कुदाली, पांच कृषि औजार किट, 6 मक्की के दाने निकालने की मशीन, 113 हल, 500 दराटी, 6 गेहूं थ्रेशर, 750 हैंड रेक, 800 मक्की के दाने निकालने का हस्त चलित उपकरण,10 चारा काटने की मशीनें अनुदान दरों पर उपलब्ध करवाई गई हैं।राजेन्द्र ठाकुर ने बताया कि शिलाई क्षेत्र में 12 प्राईवेट लाइसेंस होल्डर दुकानों के माध्यम से कृषकों को उनकी मांग के अनुरूप कीटनाशक दवाइयों का समुचित वितरण सुनिश्चित बनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जिला के साथ ही शिलाई क्षेत्र में भी आगामी रबी फसल के दृष्टिगत किसानों की मांग के अनुरूप बीज, कृषि उपकरण और कीट नाशक दवाइयों की आपूर्ति समयबद्ध ढंग से की जायगी।राजेन्द्र ठाकुर ने कहा कि यदि बीज, कीटनाशक दवाइयों अथवा कृषि संयत्रों की आपूर्ति में किसी भी किसान को दिक्कत आ रही है तो हमारे शिलाई स्थित कृषि कार्यालय अथवा जिला मुख्यालय में स्थित उप निदेशक कृषि कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
