Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, September 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी सिस्टम को किया जाए सुदृढ़: मुख्यमंत्री
    हिमाचल प्रदेश

    आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी सिस्टम को किया जाए सुदृढ़: मुख्यमंत्री

    By Himachal VartaApril 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला में राज्य के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना महामारी के कारण देश के साथ-साथ राज्य में उत्पन्न स्थिति के दृष्टिगत लगाए गए कर्फ्यू की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कफ्र्यू में ढील के दौरान उनको आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि होम डिलीवरी सिस्टम को मजबूत किया जाए, ताकि लोगों को आवश्यक वस्तुओं को लेने के लिए घरों से बाहर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि कफ्र्यू के दौरान कोई ढील न बरती जाए।
    मुख्यमंत्री ने सभी उपायुक्तों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बैंक खुले रहें, ताकि लोगों को पैसे प्राप्त करने में कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बैंकरों को कर्फ्यू पास दिए जाएं, ताकि उनकी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों में कोई बाधा न आए और वे अपने बैंकिंग कार्य को कर्फ्यू में छूट के दौरान नियमित बैंकिंग घंटों के बाद भी जारी रख सके। उन्होंने कहा कि इससे बैंकों को अपने ग्राहकों को भुगतान करने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि एटीएम में पर्याप्त करंसी नोट उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने जिला प्रशासन से बैंकों और एटीएम में सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि बैंकिंग कोरेसपोंडेंटस को कर्फ्यू पास उपलब्ध करवाए जाएं, ताकि वह लोगों को उनके घर पर विभिन्न बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवा सकें।
    जय राम ठाकुर ने उपायुक्तों से राज्य के विभिन्न हिस्सों में अपने रेवड के साथ रह रहे घुमन्तू गद्दी और गुर्जरों को भी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाने को कहा।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब तक 3750 लोगों को निगरानी में रखे गए, जिसमें से 1371 लोगों ने 28 दिनों की निगरानी अवधि पूरी कर ली हैं। उन्होंने कहा कि आज 17 व्यक्तियों की कोविड-19 के लिए जांच की गई और वे सभी नेगेटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के लिए राज्य में अब तक 245 लोगों की जांच की जा चुकी है।
    जय राम ठाकुर ने उन लोगों पर विशेष सतर्कता रखने को कहा, जो पिछले एक माह के दौरान नई दिल्ली के निजामुद्दीन में किसी समारोह में भाग लेकर आए हैं।
    मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने राज्य में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया।
    पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी ने राज्य के बाहर किसी भी धार्मिक सभाओं में भाग लेने के बाद व्यक्तियों पर पुलिस कर्मियों को कड़ी निगरानी रखने के लिए कहा।
    अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि राज्य के सभी स्वास्थ्य संस्थान खुले हैं और चिकित्सा और पैरा मेडिकल स्टाफ को छुट्टी पर नहीं जाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान निजी अस्पतालों को भी खुले रहने को कहा गया है।
    प्रमुख सचिव परिवहन जे.सी. शर्मा ने आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई करने वाले ट्रकों को सुचारू बनाने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि इन वस्तुओं की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखा जा सके।
    मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार, प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.