नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज शहर की गिरि पेयजल योजना भारी बरसात के कारण जमीन धंसने की वजह से अगले एक-दिनों तक बाधित रह सकती है। जल शक्ति विभाग के अधिकारी व कर्मचारी 21 जुलाई दोपहर बाद से लगातार इस योजना की बहाली के प्रयास हेतु वहीं पर रह रहे हैं। मौसम व ज़मीनी परिस्थितयां अनुकूल रहने की स्थिति में पेयजल योजना आज सांय तक बहाल हो सकती है।अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग नाहन आशीष राणा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि गत दिनों से भारी बारिश के कारण जमीन धंसने के कारण राईजिंग मैन पाइप तथा ग्रेविटी पाइप टूटने के कारण गिरि पेयजल योजना पिछले 42 घंटों से बाधित हो रही है। जिसमें से राईजिंग मैन पाइप ठीक हो गई है लेकिन ग्रेविटी पाइप को ठीक करने का काम चला हुआ है।आशीष राणा ने बताया कि जल शक्ति विभाग की टीम सहायक अभियंता नाहन जोगिंदर ठाकुर की अगुवाई में 8-10 कार्यकर्ताओं के साथ 21 जुलाई दोपहर बाद से लगातार रामा क्षेत्र में मुरम्मत कार्य में जुटी हुई है। किन्तु लगतार भारी बारिश की वजह से सड़क बाधित होने के कारण मुरम्मत कार्य में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग का हमें लगातार सहयोग मिल रहा है जो विपरीत परिस्थितियों में भी सड़क बहाली में जुटा है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण जमीन धंसने से गिरि पेयजल योजना के जैथल टैंक से आने वाली ग्रेविटी पाइप विशेषकर रामा सड़क के साथ वाली पाईप लाईन पर भारी खतरा बना हुआ है। हम लगातार इस पर नजर बनाये हुए हैं। मौसम के अनूकल रहने की स्थिति में आज रविवार सांय तक गिरि पेयजल योजना बहाल हो सकती है।जल शक्ति विभाग ने सभी नगरजनों से पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के दौरान सहयोग करने और धैर्य बनाये रखने की अपील की है। विभाग के कर्मचारी दिर-रात पेयजल योजनाअ की मुरम्मत में जुटे हैं।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
