सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सोलन ने अब मशरूम की एक ओर नई प्रजाति को उगाने में सफलता हासिल की है। आमतौर पर जंगलों में उगने वाले टर्की टेल मशरूम को अब लोग अपने घरों में भी उगा सकेंगे। तीन साल के गहन परीक्षण के बाद इस मशरूम को उगाने में वैज्ञानिकों को सफलता मिली है। खास बात यह है कि अनुसंधान में पाया गया है कि यह मशरूम औषधीय गुणों से भरपूर है। कैंसर के दौरान कीमोथैरेपी करवाने वाला मरीज अगर इसका सेवन करता है तो वह अन्य मरीजों से जल्दी रिकवर हो जाएगा। वैज्ञानिकों का दावा है कि अभी तक यह मशरूम चीन और जापान में उगाई जा रही थी। मशरूम निदेशालय के वैज्ञानिक डॉ अनिल ने बताया कि टर्की टेल मशरूम को उगाने के लिए 20 से 22 डिग्री तक तापमान की जरूरत होती है। निदेशालय की ओर से इस मशरूम को उगाने के लिए किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा। जल्द यह आम लोगों को बाजार में मिल सकेगी। अभी तक हुए अनुसंधान में इसके उगने के बेहतर परिणाम सामने आए हैं।चार तरह के कैंसर से लड़ने में सहायकट र्की टेल मशरूम पर हुए शोध से पता चला है कि यह मशरूम विभिन्न प्रकार के कैंसर जैसे स्तन, फेफड़े, प्रोस्टेट और कोलोरेक्टल कैंसर को रोकने में सहायक है। खासतौर पर कैंसर मरीज की जब कीमोथैरेपी होती है तो वह शरीर को प्रभावित करती है। टर्की टेल मशरूम में एंटीबैक्टीरियल के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी हैं। इसके सेवन से मरीज को कीमोथैरेपी के कारण होने वाली कमजोरी दूर होगी और वह काफी जल्दी रिकवर होगा। इसके अलावा इसमें प्रोबायोटिक्स हैं जो पाचन को भी मजबूत करेगा। एचआईवी एड्स के रोगी के लिए भी इसे बेहतर माना जा रहा है।टर्की टेल मशरूम को उगाने में निदेशालय ने सफलता हासिल की है। अभी यह मशरूम जंगलों में ही उग सकती थी। इसमें कई औषधीय गुण हैं, खासतौर पर जिन मरीजों की कैंसर में कीमोथैरेपी चल रही है, वह इसके सेवन से जल्दी रिकवर होंगे।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
