नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (रंजना शर्मा):– नाहन शहर में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जा रही है। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी। यह जानकारी नाहन में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दी।बैठक में रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों के अलावा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने भी हिस्सा लिया और निर्णय लिया गया कि यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि नाहन शहर में पार्किंग स्थलों को विकसित करने के लिए सरकार से आग्रह किया जाएगा ताकि शहर में जाम की समस्या से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा से भी नजर रखी जा रही है। साथ ही शहर में ओवरस्पीड वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। नरेंद्र तोमर ने यह भी कहा कि क्लब द्वारा हाल में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी और बारिश से प्रभावित परिवारों से क्लब के सदस्य मुलाकात करेंगे।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Thursday, June 18
