नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक व्यक्ति जामुन के पेड़ से गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। फ़िलहाल व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। जानकारी के मुताबिक, पांवटा साहिब के किसान भवन के समीप एक व्यक्ति जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था।इसी दौरान व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गया। नीचे गिरने से वह बुरी तरह जख्मी हुआ। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की पुष्टि पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने की है।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Thursday, June 18
