Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पदम बहादुर के घर में आई दरारें, पटवारी बोले-फोटो भेज दो।
    सिरमौर

    पदम बहादुर के घर में आई दरारें, पटवारी बोले-फोटो भेज दो।

    By Himachal VartaJuly 24, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धार क्यारी गांव के पदम बहादुर पर भारी बारिश ने आपदा की स्थिति पैदा कर दी है। जेल विभाग से सेवानिवृत्त पदम बहादुर का घर जमींदोज होने की तैयारी में आ गया है। पदम बहादुर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घर का बरामदा और पूरा आंगन जमीन सहित गहरी गहरी दरारों से खुलने लग पड़ा है।पदम बहादुर का कहना है कि अब तो यह स्थिति है कि मकान भी धीरे-धीरे धंसने लग पड़ा है। उन्होंने बताया कि यह स्थिति 13 जुलाई को पैदा हो गई थी। बावजूद इसके प्रशासन को सूचित किए जाने के बाद भी कोई खबर लेने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि इस समस्या की बाबत प्रधान को भी सूचित किया गया था।पदम बहादुर ने बताया कि उनके पास पटवारी का फोन आया था और उन्होंने फोटो भेजने के लिए कहा। अब हैरानी की बात तो यह है कि एक राजस्व अधिकारी फोटो देखकर कैसे किसी के घर के नुकसान का आंकलन कर सकता है। जाहिर है ऐसे में रेवेन्यू अधिकारी की लापरवाही या फिर उनकी अनदेखी सरकार और प्रशासन की छवि को बिगाड़ती हुई नजर आती है।

    पदम बहादुर उम्र दराज वरिष्ठ व्यक्ति हैं घर में उनकी पेंशन के अलावा कोई भी ऐसा साधन नहीं है कि जिसके दम पर वह मकान बना सकें। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई सेवानिवृत्ति के बाद मकान पर लगा दी थी। मगर अब प्राकृतिक आपदा के चलते उनका मकान जमीन में समाने को तैयार खड़ा है। वही ग्राम प्रधान के पति के द्वारा पीड़ित व्यक्ति को आश्वस्त किया गया है कि जल्द ही प्रशासन के समक्ष इस की गुहार लगाई जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.