चंडीगढ़ ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) इंडस्ट्रियल एरिया फेज -2 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में अचानक आग लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का आलम पैदा हो गया। आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी गई। जहां सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम फौरन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। दरअसल, आग इलेक्ट्रॉनिक गोदाम के बेसमेंट में लगी थी। जो कि धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी और आसपास तेज धुआं फैलता जा रहा था। तेज धुएँ ने लोगों के साथ फायर टीम की भी मुसीबत ज्यादा बढ़ाई। बताया जा रहा है कि, आग लगने और तेज धुएँ के चलते मौके पर मौजूद दो लड़कियां बेसुध हो गईं थीं। जिन्हें रेस्क्यू किया गया। बाद में पीसीआर गाड़ी से दोनों लड़कियों को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, घटना को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
