किन्नौर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के छोल्टू-जानी संपर्क मार्ग पर बुधवार देर शाम 6:00 बजे अनियंत्रित होकर एक पिकअप (एचपी-26ए- 3138) अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी में सवार दंपती समेत तीन लोग सतलुज में बह गए, जबकि एक महिला घायल है। सूचना मिलते ही टापरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को छोल्टू अस्पताल पहुंचाया और लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है। एसपी किन्नौर विवेक चहल ने बताया कि पिकअप टापरी से जानी की ओर जा रही थी कि अचानक छोल्टू-जानी संपर्क सड़क पर तेनांग में गाड़ी सतलुज में जा गिरी। गाड़ी में सवार वाहन मालिक एवं चालक जीवन सिंह नेगी (43) उनकी पत्नी चंपा देवी (44) और अनीता (34) तीनों निवासी जानी जिला किन्नौर सतलुज के तेज बहाव में बह गए। अन्य महिला राजकुमारी गाड़ी से गिरकर नदी किनारे जा गिरी और घायल हो गई। एसपी ने बताया कि तीनों की तलाश शुरू कर दी है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
