शिमला ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास (एचपीटीडीसी) के सभी होटलों में 2 अगस्त से बिलासपुर की कहलूरी, कांगड़ा की कांगड़ी, मंडी की मंडयाली व चंबा की चंबयाली धाम उपलब्ध होगी। इस संदर्भ में निगम के प्रबंध निदेशक की ओर से आदेश जारी हो चुके हैं।निगम के कुक व अन्य स्टाफ को संबंधित जिलों के मशहूर बोटियों के कर कमलों से धाम तैयार करने में ट्रेंड किया जा चुका है। ऐसे में टूरिज्म के होटलों में पर्यटक अन्य व्यंजनों के साथ-साथ अपनी पसंदीदा धाम का जायका भी ले सकेंगे।
ट्रेंनिंग प्रोग्राम का किया गया आयोजन शिमला, बिलासपुर व धर्मशाला में ट्रेंनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। बिलासपुर के होटल लेक व्यू कैफे में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रोग्राम में बिलासपुर, मंडी व कुल्लू मनाली के होटलों के कुक ने मशहूर बोटियों के माध्यम से गहन प्रशिक्षण हासिल किया है। लगभग दस बोटियों ने यह प्रशिक्षण प्राप्त किया है और अब वे आगे अपने सहयोगी स्टाफ को धाम तैयार करने के गुर सिखाएंगे। पर्यटकों को हिमाचली धाम का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा
Breakng
- चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
Thursday, July 23
