ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला ऊना से चलने वाली ट्रेनों में सोमवार को दौलतपुर चौक से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत व हिमाचल एक्सप्रैस ट्रेनें रद्द हुई हैं। यह ट्रेनें ऊना की बजाय चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलीं। इसके अलावा दौलतपुर चौक से अम्बाला के बीच चलने वाली डीजल मोबाइल यूनिट भी रद्द कर दिया गया है। इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिला ऊना से 8 ट्रेनें चलती हैं।रेलवे से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऊना जिला से 1 अगस्त से यह सभी ट्रेनें रैगुलर चलेंगी। पिछले कई दिनों से रद्द की गई ऊना से दिल्ली के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रैस मंगलवार से नियमित तौर पर चलना आरंभ हो जाएगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच चल रही थी। इस ट्रेन के ऊना से चलने पर ऊना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। इसके अलावा वंदे भारत, हिमाचल एक्सप्रैस व पैसेंजर ट्रेनें भी चलेंगी। स्टेशन अधीक्षक उत्तर रेलवे रोदास सिंह ने कहा कि 1 अगस्त से सभी ट्रेनें रैगुलर चलेंगी। उन्होंने कहा कि अब रेल के जरिए सफर करने वाले यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
