ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हरोली क्षेत्र के अंतर्गत गांव बाथू में सोमवार रात को पुलिस ने नशीला पदार्थ पकड़ा। टाहलीवाल पुलिस चौकी के इंचार्ज ए.एस.आई. निर्मल पटियाल, एच.सी. महिंदर सिंह, बलजीत सिंह व नीरज कुमार पर आधारित टीम ने बाथू में नाकाबंदी के दौरान श्रीनगर से गढ़शंकर (पंजाब) जा रहे एक ट्रक चालक हरमनदीप (33) पुत्र सोहन लाल निवासी गांव घाघों रोडांवाली, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर व ट्रक में साथ बैठी एक महिला हरजीत कौर (47) पत्नी बलविन्द्र सिंह निवासी बेगमपुर जिला शहीद भगत सिंह नगर पंजाब से 129.6 किलोग्राम चूरा-पोस्त की पत्तियां, टहनियां व डोडे पकड़े हैं। नशीले पदार्थ को बोरियों में भरकर ट्रक में रखा गया था। हैरानी की बात है कि श्रीनगर से बाथू तक पहुंचने के दौरान ट्रक की कहीं भी चैकिंग नहीं हुई और टाहलीवाल पुलिस चौकी टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने नशा अधिनियम के तहत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की पूछताछ के दौरान इस धंधे से जुड़ीं बड़ी मछलियों का भी खुलासा हो सकता है। एस.पी. ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि बाथू में नशीले पदार्थ सहित पकड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
