काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) नूरपुर क्षेत्र की कोपड़ा पंचायत में दम्पति के हत्याकांड मामले में मंगलवार को पंचायत वासियों तथा मृतकों के परिजनों ने सुबह थाने के बाहर धरना दे दिया। यह धरना लगभग 1 घंटे तक चला। पंचायत वासियों व परिजनों ने मांग उठाई कि आरोपी के परिवार को पंचायत से बाहर निकाला जाए तथा आरोपी को ऐसी सजा दी जाए कि दोबारा कोई ऐसी घिनौनी हरकत करने के बारे में न सोचे। काफी देर तक थाने के बाहर गहमागहमी चलती रही। उसके बाद एस.पी. अशोक रत्न थाने के बाहर पहुंचे तथा परिजनों तथा गांव वासियों को आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि परिजनों का दुख वह समझते हैं लेकिन पुलिस पूरी निष्पक्षता से इस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के परिवार को पंचायत से बाहर निकालने के मामले पर एस.पी. ने कहा कि यह पंचायत स्तर का मामला है। पंचायत अपने स्तर पर जो भी निर्णय चाहे, वो ले सकती है।वहीं पूर्व मंत्री राकेश पठानिया भी धरना स्थल पर पहुंचे तथा हस्तक्षेप कर मामला शांत करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वह गांव वासियों के साथ हैं लेकिन पुलिस को अपना काम करने दें। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गहनता से छानबीन करने तथा आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की। वहीं, नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का अस्पताल में पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर मृतकों के परिजनों व गांव वासियों से मिले व ह्रदय विदारक घटना पर पुलिस प्रशासन से आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
