सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल के सोलन में दर्दनाक हादसा हुआ। सोलन शहर के टैंक रोड पर सरकारी आवास में रहने वाले एक 17 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला किया गया। कोरियर देने के लिए आए व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। जब युवक ने शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गया। इस घटना में घर में रहने वाले युवक को चोटे लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।कोरियर देने के बहाने घर में घुसा बदमाश 17 वर्षीय युवक उदय टेंक रोड़ पर डीसी ऑफिस कॉलोनी में घर पर अकेला था। उदय यहां पर अपनी माता के साथ रहता है। वीरवार को दिन के समय जब वह घर पर अकेला था तो एक व्यक्ति कोरियर देने के बहाने से उसके घर में घुस आया। जिसके बाद उसने पानी मांगा। इस बीच हमलावर ने घर में प्रवेश कर लिया और युवक से चाकू दिखाकर घर में पड़ा नगदी आदि मंगवाया।
मौके से फरार हुआ बदमाश युवक के विरोध करने पर उसने उस पर चाकू से हमला किया। इस बीच शोर सुनकर जब पड़ोसी इकट्ठे हुए तो घबराकर हमलावर वहां से फरार हो गया। जिसके बाद लोग उदय को अस्पताल ले आये। पुलिस अधीक्षक का गौरव सिंह ने बताया कि हमलावर व्यक्ति को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इन दोनों के बीच किस वजह से झगड़ा हुआ इस बात की छानबीन की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है
Breakng
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Monday, October 5
