Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»भाजपा-कांग्रेस ने हिमाचल निर्माता की 117वीं जयंती मनाई जाए
    सिरमौर

    भाजपा-कांग्रेस ने हिमाचल निर्माता की 117वीं जयंती मनाई जाए

    By Himachal VartaAugust 4, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में भाजपा और कांग्रेस के द्वारा हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार को याद किया गया। हिमाचल निर्माता की 117वीं जयंती पर जहां सुबह ठीक 9 बजे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अपने समर्थकों के साथ यशवंत चौक पर पहुंचे तो वहीं कांग्रेस भवन में अजय सोलंकी भी चली आ रही परंपरा के अनुसार माल्यार्पण करने पहुंचे।यशवंत चौक पर डॉ. राजीव बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, नगर परिषद की चेयरमैन श्यामा पुंडीर, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य ओ पी सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेत्री प्रतिभा कौशिक, भाजपा मंडल महामंत्री विशाल तोमर सहित सभी भाजपा नेताओं पार्षदों और पदाधिकारियों के द्वारा डॉक्टर परमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। भाजपाइयों के द्वारा उनके जन्म दिवस के अवसर पर लड्डू भी बांटे गए।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने माल्यार्पण के दौरान अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल निर्माता हिमाचली संस्कृति और परंपराओं के प्रति विशेष स्नेह और सम्मान रखते थे। उन्होंने कहा कि डॉक्टर परमार ना केवल हिमाचल के निर्माता थे बल्कि उन्होंने प्रदेश के विकास की एक मजबूत बुनियाद रखी थी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर परमार का प्रदेश के प्रति एक समान विकास का दृष्टिकोण रहा था।उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब-जब भाजपा की सरकार रही है तब तक उन्हीं की इस सोच के साथ प्रदेश का एक समान दृष्टिकोण से विकास किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल निर्माण से लेकर लगातार यह परंपरा रही है कि 4 अगस्त को उनकी जयंती पर विधानसभा परिसर में हिमाचल निर्माता को याद किया जाता है। मगर यह पहला ऐसा अवसर है कि इस मौके पर ना तो प्रदेश के मुख्यमंत्री और ना ही उपमुख्यमंत्री विधानसभा परिसर में मौजूद हैं।डॉक्टर बिंदल ने कहा कि आज उनकी जयंती पर हम एक बार फिर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई देते हैं और उनके नक्शे कदम पर चलने की प्रतिबद्धता को फिर से दोहराते हैं। वहीं विधायक अजय सोलंकी ने कांग्रेस भवन में चली आ रही परंपरा के अनुसार उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में कांग्रेस पार्टी उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए पूरे प्रदेश को एक सूत्र में पिरोए हुए हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी सरकार प्रदेश के हितों और विकास को लेकर लगातार कार्य कर रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.