Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कोरोना काल के रेट पर नाई लूट रहे लोगों को।
    सिरमौर

    कोरोना काल के रेट पर नाई लूट रहे लोगों को।

    By Himachal VartaAugust 5, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):-    जिला सिरमौर प्रशासन उपभोक्ताओं के संरक्षण को लेकर बेलगाम शहर के बार्बर पर नियंत्रण पाने में नाकाम साबित हो रहा है। प्रशासन द्वारा कोरोना प्रोटोकोल के तहत जारी नियमों की रेट लिस्ट के बावजूद आज भी उन्हीं दामों पर शेव, कटिंग आदि के कार्य किए जा रहे हैं। हैरान कर देने वाला विषय यह भी है कि जिस एप्रेन, फेस मास्क और ग्लब्स को लेकर प्रशासन ने रेट जारी किए थे वह सभी प्रोटेक्शन पूरी तरह से गायब है।मैले-कुचैल एप्रेन के साथ सुबह से शाम तक एक ही एप्रेन पर दर्जनों ग्राहक निपटाए जाते हैं यही नहीं कटिंग, शेव व अन्य कार्यों के दौरान भी बार्बर फेस मास्क आदि का इस्तेमाल नहीं करता है। प्रशासन के द्वारा उस दौरान कटिंग आदि में इस्तेमाल होने वाले सभी उपकरणों को स्टरलाइज किए जाने के आदेश दिए गए थे। लेकिन वह सब नियम अब गायब हो चुके हैं मगर पैसा आज भी डिस्पोजल, एप्रेन, फेस मास्क आदि के वसूले जा रहे हैं।शहर के प्रबुद्ध लोगों में शामिल नरेंद्र ठाकुर, जितेंद्र शर्मा, बासु, धर्मा, राकेश आदि का कहना है कि शहर में लागत से कई गुना ज्यादा दाम वसूल रहे नाई पर लगाम कस पाने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। बता दें कि सिरमौर बार्बर एसोसिएशन द्वारा बाल कटिंग रेट 80 से 100 रुपए रखा गया है। जबकि कटिंग में केवल और केवल कैंची और कंघे का ही इस्तेमाल होता है।वहीं 3 रुपए के ब्लेड के साथ मिस्ब्रांड शेविंग फोम के साथ शेविंग का रेट 50 रुपए है। खत और दाड़ी पर 50 और 40 रुपए, जिसमें लागत मुश्किल से लेबर सहित 1 से 2 रुपए की आती है। शैम्पू का रेट 50, ड्रायर का 40, और बालों मे कलर लगाने के 200 रुपए वसुले जाते है। अब यदि कोई अपना हेयरकलर लेकर जाता है तो लेबर चार्जिस के रुप में 80 रुपए वसुले जाते हैं यहां पर भी किसी तरह का एप्रेन या डिसपोज़ल आदि इस्तेमाल नहीं किया जाता।ब्लीचिंग का रेट 200, फेशियल का रेट 500 तो फेस मसाज का रेट 300 रुपए रखा गया है। अब यदि कोई दुकान पर ही मुंडन कराना चाहता है तो 251 रुपए और यदि घर पर मुंडन कराया जाता है तो 501 रुपए उपभोक्ता से वसूले जाते हैं। मुंडन यदि 3 रुपए के ब्लेड के साथ पूरे सर को क्लीन शेव करता है। तो वहीं एसोसिएशन के द्वारा दुकान से बाहर यदि कोई यह कार्य करना चाहता है तो उसके रेट अलग है।अब आप खुद सोच सकते है कि शहर ही नहीं बल्कि पूरे जिला में बार्बर 3 रुपए की लागत में कितना मोटा पैसा कमा रहे है। प्रशासन दामों पर नियंत्रण रख पाने को लेकर पूरी तरह से नाकाम हो चुका है। अब यदि स्वास्थ्य विभाग की बात की जाए तो इन बार्बर शॉप पर इस्तेमाल किये जाने वाला कॉस्मैटिक घटिया से घटिया स्तर का होता है। गिने चुने बार्बर ही शेविंग में ब्रांडेड कॉस्मैटिक इस्तेमाल करते है।प्रशासन के द्वारा इनके रेट के नियंत्रण को लेकर कहीं भी कोई भी रेट लिस्ट जारी नहीं की गई है। जिला सहित नाहन शहर में बार्बर शॉप की भारी भरमार हो चुकी है, मगर यहां सवाल यह खड़ा होता है कि इन बार्बर शॉप्स को चलाने वाला अथवा दुकानों पर काम करने वाले प्रशासन की नज़र में है या नहीं यह भी जांच का विषय है। इस बाबत जब एसोसिएशन के उपाध्यक्ष इशरार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि शहर में दुकानों के दाम काफी ज्यादा है

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.