सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर अभी भी जारी है। वहीं, बीते कई दिनों से कालका शिमला नेशनल हाईवे भूस्खलन के कारण बंद है। ऐसे में आज फिर से कालका शिमला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन हो गया। जानकारी के मुताबिक,कालका शिमला नेशनल हाईवे पर चक्की मोड़ के समीप शनिवार को फिर से भूस्खलन हुआ। जिसकी वजह से फोरलेन के खुलने की संभावना फिलहाल नहीं है।मात्र 30 सैकंड में हजारों टन मलबा पहाड़ी से गिरा शनिवार को हालांकि दोपहर तक सड़क के दोनों सिरों को मिलाने का प्रयास किया जा रहा है तथा किसी हद तक मार्ग को बाहर कर दिया गया था,लेकिन इसी दौरान अचानक से पहाड़ी फिर से मलबा आना शुरू हो गया। मात्र 30 सैकंड में हजारों टन मलबा पहाड़ी से सड़क पर आ गया। लगातार मलबा आने की वजह से कालका शिमला रेलवे लाइन को भी खतरा पैदा हो गया है । जिस स्थान पर भूस्खलन हो रहा है इससे करीब 500 मीटर की दूरी पर रेलवे लाइन गुजर रही है। मलबा गिरने से नहीं हो पा रहा काम बार-बार पहाड़ी से मलबे गिरने के कारण ढंगे का काम भी शुरू नहीं हो पा रहा है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक आनंद दहिया का कहना है कि चक्की मोड़ के समीप फोरलेन का बहाल करने का कार्य जारी है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द मार्ग को वाहनों के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
Breakng
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Monday, October 5
