Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»Sirmour # News # शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिलाई क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा
    सिरमौर

    Sirmour # News # शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिलाई क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

    By Himachal VartaAugust 6, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन  हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( लक्ष्य शर्मा )   शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिन्हे राहत एवं पुनर्वास के लिए जिला सिरमौर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के साथ अपने सिरमौर प्रवास कार्यकम के दौरान शनिवार सांय शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भारी बरसात से प्रभावित इलाकों का दौरा किया।शिलाई विधानसभा क्षेत्र में अपनी व्यथा सुनाने के लिए जगह-जगह भारी बारिश से प्रभावित लोग उनसे मिले। इन प्रभावित लोगों में किसी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया, किसी का डंगा गिर गया और किसी के खेत खत्म हो गये तो किसी की खड़ी फसल नष्ट हो गई। उन्होंने सभी प्रभावित लोगों से मिलकर उन्हें यथा संभव राहत पहुंचाने का भरोसा दिया।शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बड़वास में क्षतिग्रस्त रोड का निरीक्षण किया।  सतौन, कमरऊ तथा कफोटा में लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें अपनी समस्याएं भी बताई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने राष्टीय उच्च मार्ग 707 का निरीक्षण किया तथा जगह- जगह रुक कर आपदा प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनी। शिक्षा मंत्री ने लोक लोक निर्माण विभाग के शिलाई विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि भारी बारिश के कारण शिलाई क्षेत्र में सड़कों, पेयजल योजनाओं, बिजली ढांचों, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों का अत्याधिक नुकसान हुआ हैं।
    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बाधित सड़कों, पेयजल योजनाओं और बिजली आपूर्ति को शीघ्र बहाल किया जाये। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी प्रभावित परिवारों के नुकसान का आकलन समय पर करके उन्हें राहत राशि तुरंत प्रदान की जाये।उन्होंने कहा कि प्रशासन सहित विभिन्न विभाग आपदा की इस कठिन समय में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं, किन्तु हमें अभी और अधिक सजग रहना है, क्योंकि बरसात अभी भी लगातार हो रही है।शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिलाई क्षेत्र में पेयजल योजनाओं को 12.95 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है जबकि लोक निर्माण विभाग को 22.294 करोड़ का नुकसान आंका गया है। उन्होंने बताया कि शिलाई क्षेत्र में 1.64 करोड़ रुपये की कृषि फसलों को जबकि 5 लाख रुपये की बागवानी फसलों को नुकसान हुआ है।उन्होंने बताया कि शिलाई क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु होने की रिपोर्ट है। क्षेत्र में 5 पशुधन के अलावा 14 गौशालाओें को नुकसान होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 31 मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर तथा उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने लोक निर्माण विभाग के शिलाई विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं भी सुनी।इस दौरान मंडल अध्यक्ष सीताराम शर्मा, डीपीआर ओ प्रेम ठाकुर, एसडीएम सुरेश सिंघा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, जिला आयुष अधिकारी राजन सिंह, सदस्य सचिव उद्योग रचित शर्मा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायती राज संस्थान के चुने हुए प्रतिनिधि कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी इस दौरान मंत्री के साथ उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.