नाहन। हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने सेवानिवृत सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी रमेश शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
रमेश शर्मा, 65 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। कल शाम दिल का दौरा पड़ने से उनका देहांत हो गया। वह अपने पीछे पत्नी इन्दु बाला, तीन बेटियां संध्या, अनामिका और गिरिजा के इलावा एक पुत्र अभिनव को छोड़ गए हैं। रमेश शर्मा बड़े ही हंसमुख एवं मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने बतौर सहायक लोक संपर्क अधिकारी अपनी सेवाएं नाहन और पौंटा साहिब में दी।
निदेशक, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग हरबंस सिंह ब्रसकोन, उप निदेशक, सूचना एवं जन सम्पर्क धर्मेंदर ठाकुर, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय के अधिकारीयों व कर्मचारियों ने शोक संतप्त परिजनों के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस दुःख की घड़ी से उबरने की शक्ति प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की है।
Breakng
- नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
Friday, June 19