Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»एक जीवित व्यक्ति को मृत करार देने का मामला सामने आया है।
    चंबा

    एक जीवित व्यक्ति को मृत करार देने का मामला सामने आया है।

    By Himachal VartaAugust 8, 2023
    Facebook WhatsApp

    चंबा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )   हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के उपमंडल सलूणी के तहत आते क्षेत्र में एक जीवित व्यक्ति को मृत करार देने का मामला सामने आया है। आरोप लगाया है राजस्व विभाग पर। दरअसल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी को बीते तीन साल से किस्तें नहीं मिलने पर लोक मित्र के जरिये निकाली गई सूचना में यह खुलासा हुआ। अब लाभार्थी अपने जीवित होने का प्रमाण देने के लिए तहसीलदार सलूणी के कार्यालय के चक्कर काटने को विवश है। 56 वर्षीय ब्यासदेव पुत्र गुलालू गांव छमरूंड पंचायत भड़ेला ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 9 अगस्त 2020 तक किस्तें मिलती रहीं।  लेकिन, अचानक उसके बाद उन्हें दो हजार रुपये की किस्त मिलना बंद हो गई। राजस्व कार्यालय में जाने पर भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। आखिरकार उन्होंने लोक मित्र केंद्र के जरिये पता चला कि रिकॉर्ड में उन्हें मृत करार दिया गया है। इससे उसके पांव तले जमीन ही खिसक गई। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि जीवित व्यक्ति को किस आधार पर मृत करार दे दिया गया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मामले की जांच कर उन्हें जीवित ही मृत करार देने वाले कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठाई है। उपमंडलाधिकारी नागरिक नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि मामले की जांच कर ही कुछ कहा जा सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.