नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला सिरमौर के संगडाह इकाई के चुनाव आज निर्विवाद संपन्न हुए। जिसमें लोक निर्माण विभाग के चंद्रमणी वर्मा को निर्विरोध खंड अध्यक्ष चुना गया। लोक निर्माण विभाग विश्राम ग्रह संगडाह मे चुनाव पर्यवेक्षक तपेंद्र सिंह एवं दलीप वर्मा की अध्यक्षता मे आयोजित इस चुनाव मे विभिन्न विभागो के लगभग 50 प्रतिनिधियो ने भाग लिया। चुनाव मे विकास खंड कार्यालय के केशव शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जलशक्ति विभाग के राजेंद्र चोहान को महासचिव चुना गया। इसके अतिरिक्त सत्य प्रकाश वर्मा को मुख्य सलाहकार, गुमान सिंह को कानूनी सलाहकार, रुक्मणी, जागर सिंह व नरेश चौहान को उप प्रधान, रविंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, दिनेश शर्मा व मान सिंह को संयुक्त सचिव, संजीव राणा प्रैस सचिव, संगीता देवी संगठन सचिव, हीरा सिंह, फुलमा देवी, गुमान सिंह, प्रताप सिंह व मेला राम को सक्रिय सदस्य बनाया गया।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
