चंबा, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) ज़िला की प्रसिद्ध पारम्परिक शिल्प कलाकृतियों और उत्कृष्ट जैविक कृषि उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री प्लेटफार्म पर सफलता को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन को गत दिनों राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डिजिटल कांक्लेव में ‘गोल्डन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। ‘डिजिटल एक्सीलेंस इन रूलर सेक्टर’ में ज़िला के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों , आर्ट एवं क्राफ्ट सोसायटियों द्वारा तैयार किए जाने वाले पारम्परिक शिल्प कलाकृतियों और उत्कृष्ट जैविक कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन बिक्री प्लेटफार्म के प्रभावी उपयोग को शामिल किया गया है । उपायुक्त, अपूर्व देवगन बताते हैं कि ज़िला की उत्कृष्ट कला एवं संस्कृति के संवर्धन एवं संरक्षण को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाएं जा रहे हैं । विलुप्त हो रहे पारम्परिक शिल्प कलाकृतियों एवं उत्कृष्ट जैविक कृषि उत्पादों के पूर्व स्वरूप को वापस लाने के प्रयास सार्थक हो रहे हैं। साथ में ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जा रही है । इससे ज़िला में मौजूद विभिन्न तरह के हस्तशिल्प से जुड़े शिल्पकारों के हुनर को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पहचान के साथ-साथ आर्थिक तौर पर सशक्त बनाना है । यहां खास बात यह है कि ज़िला की प्रसिद्ध पारम्परिक शिल्प कलाकृतियों में चंबा रुमाल, चंबा थाल मिनिएचर पेंटिंग, धातुकला, काष्ठ कला , प्रस्तर कला, चंबा चप्पल और उत्कृष्ट जैविक कृषि उत्पादों में चंबा चुख, जरीश, राजमा, सफेद मक्की अति प्रसिद्ध है। ज़िला प्रशासन ने पहल करते हुए ई-कॉमर्स प्लेटफार्म की सुविधा उपलब्ध करवाई है।
ज़िला के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों , आर्ट एवं क्राफ्ट सोसायटियों को चंबा प्रोडक्ट डॉट कॉम के नाम से ई-कमर्स प्लेटफार्म का हिस्सा बनाया गया है ।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
